Wednesday, 23 September 2015

कुमकुम भाग्य': प्रज्ञा होगी रेप का शिकार!

मशहूर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में हाल ही में प्रज्ञा का मेकओवर कर एक नया ट्विस्ट डाला गया था लेकिन अब सीरियल में जल्दी ही एक और मोड़ आने वाला है. सीरियल के आने वाले एपिसोड में प्रज्ञा का रेप हो जाएगा.
 
सीरियल में प्रज्ञा का किरदार अभिनेत्री श्रीति झा निभा रही हैं. इससे पहले खबरें आईं थीं कि सीरियल मे प्रज्ञा का किडनैप हो जाएगा और उसका पति अभि(शब्बीर आहलूवालिया) प्रज्ञा की तलाश करेगा. लेकिन दुर्भाग्यवश अभिन अपने प्यार को इस बार वक्त पर पहुंच बचा नहीं पाया.

             
   

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक शो की अहम किरदार पाज्ञा का रेप होने से मेहरा परिवार सकते में आ जाएगा. प्रज्ञा का रेप किराए के कुछ बदमाश करते हैं.
 
खबरों के मुताबिक प्रज्ञा के रेप की साजिश अभि की बहन आलिया (शिखा सिंह), उसके गैंग में शामिल तनु और राज ने रची है. इन तीनों ने प्रज्ञा के किडनैप की साजिश उसे सबक सिखाने क चलते रची थी.

No comments:

Post a Comment