Saturday, 10 October 2015

मुंबई। फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान और काजोल का फर्स्ट लुक देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने कहा 'वाह' क्या जोड़ी है। लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, शाहरुख-काजोल के इस लुक को देख गहरी सोच में पड़ गईं। लेकिन शाहरुख ने माहिरा खान को आश्वासन दिया है कि अपकमिंग फिल्म 'रईस' में उन दोनों की जोडी भी सिल्वर स्क्रीन पर बहुत अच्छी लगेगी। सलमान के फार्महाउस पर ठहरेंगे हॉलीवुड फाइट डायरेक्टर! बता दें कि राहुल ढोलकिया डायरेक्टेड 'रईस' से माहिरा खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। शाहरुख ने 'हमसफर' की एक्ट्रेस को ये आश्वासन उस समय दिया जब अभिनेत्री ने शाहरुख-काजोल की अपकमिंग फिल्म 'दिलवाले' की उन दोनों की एक तस्वीर को देखकर अपना रिएक्शन दिया था। माहिरा ने शाहरुख और काजोल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘उफ्फ... आप दोनों, उफ्फ।' इसके जवाब में शाहरुख लिखा, 'माहिरा खान, अभी-अभी आपका ट्वीट देखा।‘उफ्फ' हम दोनों भी रईस में अच्छे लगेंगे।' पता है आलिया के फोन में किस नाम से सेव है सिद्धार्थ का नंबर? गौरतलब है कि 'रईस' 8 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। शाहरुख जल्द ही रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'दिलवाले' में काजोल के साथ नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में शाहरुख-काजोल की जोड़ी पूरे 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। इससे पहले शाहरुख और काजोल फिल्म 'माई नेम इज खान' में साथ नजर आए थे जो साल 2010 में रिलीज हुई थी।

मुंबई। फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान और काजोल का फर्स्ट लुक देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने कहा 'वाह' क्या जोड़ी है। लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, शाहरुख-काजोल के इस लुक को देख गहरी सोच में पड़ गईं। लेकिन शाहरुख ने माहिरा खान को आश्वासन दिया है कि अपकमिंग फिल्म 'रईस' में उन दोनों की जोडी भी सिल्वर स्क्रीन पर बहुत अच्छी लगेगी।

सलमान के फार्महाउस पर ठहरेंगे हॉलीवुड फाइट डायरेक्टर!

बता दें कि राहुल ढोलकिया डायरेक्टेड 'रईस' से माहिरा खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। शाहरुख ने 'हमसफर' की एक्ट्रेस को ये आश्वासन उस समय दिया जब अभिनेत्री ने शाहरुख-काजोल की अपकमिंग फिल्म 'दिलवाले' की उन दोनों की एक तस्वीर को देखकर अपना रिएक्शन दिया था। माहिरा ने शाहरुख और काजोल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘उफ्फ... आप दोनों, उफ्फ।'

इसके जवाब में शाहरुख लिखा, 'माहिरा खान, अभी-अभी आपका ट्वीट देखा।‘उफ्फ' हम दोनों भी रईस में अच्छे लगेंगे।'

पता है आलिया के फोन में किस नाम से सेव है सिद्धार्थ का नंबर?

गौरतलब है कि 'रईस' 8 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। शाहरुख जल्द ही रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'दिलवाले' में काजोल के साथ नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में शाहरुख-काजोल की जोड़ी पूरे 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। इससे पहले शाहरुख और काजोल फिल्म 'माई नेम इज खान' में साथ नजर आए थे जो साल 2010 में रिलीज हुई थी।

रोल के लिए वजन बढ़ा रहे हैं आमिर-सलमान, कुछ सेलेब्स की जा चुकी है जान

बॉलीवुड में एंट्री के लिए कई सेलेब्स को वजन घटाना पड़ता है।  मगर कई ऐसे भी सेलेब्स हैं जो फिल्म में अपने किरदार के मुताबिक वजन बढ़ाते भी हैं। इस लिस्ट में ताज़ा उदाहरण है सलमान खान का जो कि अपनी आनेवाली फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए वेट बढ़ा रहे हैं।

सलमान इस फिल्म में रेसलर की भूमिका निभाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्हें वजन बढ़ाना पड़ा है। इसके लिए सलमान को एक्स्ट्रा कैलोरीज गेन करनी पड़ रही है और वह घी से बनी डिशेज, गुलाब जामुन, मिठाई, जलेबी खा रहे हैं।

दूसरी तरफ, इन दिनों फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त आमिर ने भी अपना वजन बढ़ा लिया है। 68 किलो के आमिर का वजन अब 90 किलो के आसपास पहुंच चुका है और उन्हें इससे काफी परेशानी भी हो रही है। 'पीके' में जहां उन्हें सिक्स पैक एब्स में देखा गया था।

वहीं, 2016 में रिलीज़ होनेवाली फिल्म के लिए उनका लुक कैसा है यह आप ऊपर की फोटो में देख सकते हैं। स्टार्स का ऐसा करना खतरे से खाली नहीं, ऐसा हम नहीं डॉक्टर कह रहे हैं। 

हमने इस बारे में जानने के लिए जब >जसलोक हॉस्पिटल, मुंबई के बैरियाट्रिक और मेटाबॉ >लिक सर्जन मनीष मोटवानी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया, 'इस तरह से वजन बढ़ाना, फिर घटाना और फिर बढ़ाना शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है। ये एक तरह से अपने शरीर से खिलवाड़ करने जैसा है। इससे बॉडी में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं। इसे मेडिकल भाषा में 'यो यो इफेक्ट' कहते हैं।


>इन अंगों पर पड़ता है असर: डॉ. मनीष ने बताया, 'इससे लिवर डैमेज होने का खतरा रहता है, पेन्क्रियास में प्रॉब्लम हो सकती है। फैटी लिवर की समस्या हो सकती है और किडनी फेल भी हो जाती है।'

>सर्जरी के सहारे होता है weight loss:  डॉ. मनीष ने  आगे कहा, 'जान बूझकर बढ़ाने के लिए कई आर्टिफिशियल प्रोटीन और मिनरल्स का सहारा भी लिया जाता है  जो शरीर के साथ एक तरह से क्राइम करने जैसा है। फिर इसे घटाने के लिए लिपोसक्शन और  बैरियाट्रिक सर्जरी की जाती है। 2-5 किलो तक वजन घटाने के लिए सेलेब्स लिपोसक्शन का सहारा लेते हैं।

वहीं 25-30 किलो तक के वजन को घटाने के लिए बैरियाट्रिक सर्जरी की जाती है। अगर इन सर्जरी को करने में सावधानी न बरती जाये तो जान भी जा सकती है।'

>ये सेलेब्स गवां चुके हैं जान:
>ज्योति अग्रवाल: इसी साल जून में साउथ की एक्ट्रेस ज्योति अग्रवाल ने लिपोसक्शन सर्जरी के जरिए अपने बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए अमेरिका में सर्जरी कराई थी, यह सर्जरी फेल होने से 30 साल की ज्योति की मौत हो गई थी।

>राकेश दीवाना: अप्रैल 2014 को बॉलीवुड और टीवी एक्टर राकेश दीवाना की भी वेट लॉस सर्जरी करवाने के बाद मौत हो गई थी। सर्जरी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर उनकी मौत का कारण बना था। उन्होंने सीरियल रामायण और राउडी राठौर, डबल धमाल जैसी फिल्मों में काम किया था।

>आगे स्लाइड्स में पढ़िए, कौन से स्टार्स ने रोल के लिए बढ़ाया वजन: 

शाहरुख से बहुत कुछ सीखना चाहती हैं आलिया

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'शानदार' को लेकर चर्चा में हैं। मगर एक और बात है जिसके कारण आलिया सुर्खियां बटोर रही हैं, वो है गौरी शिंदे की फिल्म, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल करेंगे।

शाहरुख ने पाक एक्ट्रेस माहिरा को दिया ये प्यारा सा जवाब

यह पहला मौका है जब शाहरुख और आलिया एक जोड़ी के तौर पर नजर आएंगे।

'शानदार' के अनुभव पर बात करते हुए आलिया ने बताया, 'मैं जब कभी भी कास्ट्यूम पहन लेती हूं तो फिर बिल्कुल अलग हो जाती हूं। पूरी शूटिंग यादगार रही है। मेरे को-स्टार्स मुझे बिल्कुल घर जैसा महसूस कराते थे। पंकज(कपूर) सर के साथ बहुत ध्यान से काम किया। उन्होंने फिल्म में मेरे पिता का किरदार निभाया है। वो एक बढ़िया एक्टर हैं। उन्होंने मुझे सहज बनाने के लिए बहुत कोशिश की। उन्होंने मुझे फिल्म में अपने हिसाब से सीन करने की छूट दी। शाहिद और सना भी मेहनती हैं।'

आलिया ने कहा, 'शाहरुख के साथ काम करने के लिए मैं नर्वस भी हूं लेकिन साथ ही उत्साहित भी। मैं वहां जाना चाहती हूं। उनसे बहुत कुछ सीखना चाहती हूं। मैंने सोशल इवेंट्स पर कई बार उनसे बात की है। वो हमेशा ही गर्मजोशी से मिलते हैं।'

'रॉबर्ट 2' में दिख सकते हैं ये बॉलीवुड एक्टर

क्या आपने देखा जस्टिन बीबर की एब्स पर नया टैटू?

मुंबई। पॉप स्टार जस्टिन बीबर हमेशा कुछ नया करने को लेकर खबरों में रहते हैं। फिर बात उनके गानों की हो या फिर ड्रेसिंग स्टाइल की। इस बार मामला नए टैटू से जुड़ा हुआ है। बीबर ने अपनी बॉडी पर नया टैटू बनवाया है। उन्होंने 'पर्पज' शब्द को टैटू बनवाया है।

शाहरुख ने पाक एक्ट्रेस माहिरा को दिया ये प्यारा सा जवाब

कयास हैं कि यह नाम उनके नए एलबम का भी हो सकता है। 21 वर्षीय सिंगर ने टैटू की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है। 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार इस फोटो में बीबर ने व्हाइट टी-शर्ट पहन रखी हैं। इसमें वो अपने एब्स दिखा रहे हैं, जिस पर ये नया टैटू दिख रहा है।

इस फोटो का हैशटैग भी 'पर्पज' दिया गया है। बीबर की नई एलबम 13 नवंबर को रिलीज होनी है।

'रॉबर्ट 2' में दिख सकते हैं ये बॉलीवुड एक्टर

कोई नहीं जान पाया, बर्थडे गर्ल रेखा क्यों लगाती हैं सिंदूर

मुंबई। 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में जन्मी रेखा आज 61 साल की हो गईं। आज भी उन्हें देखने से यह पता नहीं लगता कि उन्होंने इतनी लंबी उम्र पार कर ली है।

शाहरुख ने पाक एक्ट्रेस माहिरा को दिया ये प्यारा सा जवाब

इत्तेफाक से अमिताभ बच्चन का जन्मदिन भी रेखा के जन्मदिन के एक दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को आता है। रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी के बारे में तकरीबन सभी को पता है। दरअसल इन अफेयर की खबरों को तब और हवा मिली थी जब फिल्म 'कुली' के दौरान अमिताभ घायल हुए और तब रेखा बुरी तरह घबरा गई थीं। कहा जाता है कि तब वे बिग बी की सलामती के लिए कई मंदिरों की चौखटों पर पहुंची थीं।

पूरा किस्सा इस तरह है... मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अमिताभ जिंदगी और मौत के बीच जद्दोजहद कर रहे थे। सैकड़ों खास लोग रोज अमिताभ का हाल-चाल जानने के लिए आ रहे थे। इस बीच उनके लिए खुशबूदार फूलों और शुभकामना संदेशों का अस्पताल में अंबार लग गया था।

पत्नी जया बच्चन उनकी देखभाल कर रही थीं और महानायक के इस कठिन दौर को संभालने की कमान भी उनके हाथ में थीं, क्योंकि अभिषेक छोटे थे और बेटी श्वेता भी ज्यादा बड़ी नहीं थीं। कहा जाता है कि उस वक्त रेखा, अमिताभ के प्यार में पागल थीं, लेकिन वे अपने प्रेमी से मिलने जा भी नहीं सकती थीं, क्योंकि बिग बी की पत्नी यानी जया उनके लिए एक बहुत बड़ी बाधा थीं। तो उन्होंने बजाए अस्पताल जाने के तमाम मंदिरों में जा कर 'बिग बी' के लिए प्रार्थना करना ही ठीक समझा।

रेखा के चाहने वाले हजारों थे, लेकिन रेखा तो अमिताभ बच्चन की दीवानी थी। यह दीवानापन तब खत्म हुआ जब अचानक ही रेखा और अमिताभ के रास्ते अलग-अलग हो गए। अमिताभ की शादी के बाद रेखा ने काफी साल बाद दिल्ली के एक उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। मुकेश अग्रवाल उस समय के मशहूर हॉटलाइन ग्रुप और निकिताशा ब्रांड के मालिक थे। रेखा और मुकेश की साथ में तस्वीरें देखकर तब सबको यही लगा कि आखिरकार रेखा की जिंदगी में जिस प्यार की कमी थी वो उन्हें मिल गया, लेकिन यह रिश्ता भी रेखा की जिंदगी में एक बड़ा तूफान लेकर आया। शादी के अगले साल ही 1991 में रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय खबरें छपी थीं कि जिस दुपट्टे से मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की वो दुपट्टा रेखा का था। यहां तक कि रेखा और मुकेश के रिश्तों के बीच में दरार क्यों आई, ऐसे निजी सवाल भी रेखा से सरेआम किए गए।

वैसे रेखा आज भी मांज में सिंदूर लगाती है, जिसकी सही-सही वजह कोई नहीं बता पाता।

म्यूजिक डायरेक्टर रविंद्र जैन का निधन

श्रद्धा और टाइगर ने 3 दिनों तक पानी में की शूटिंग

मुंबई। श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ पहली बार फिल्म 'बागी' में साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

क्या आपने देखा जस्टिन बीबर की एब्स पर नया टैटू

दोनों ही एक्टर्स फिल्म की शूटिंग के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं कि उन्हें अपनी सेहत की भी फिक्र नहीं है।

दरअसल हाल ही में दोनों को पानी में एक लंबा सीक्वेंस शूट करना था। शूटिंग के दिन दोनों ज्यादातर वक्त भीगे रहे क्योंकि उन्हें ज्यादातर शूट पानी में ही देना था।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'श्रद्धा और टाइगर को पूरे दिन शूट के दौरान पूरी तरह पानी में भीगे रहना था। ऐसा 2-3 दिनों तक चलता रहा। सूखने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि उन्हें हर शूट के लिए पूरी तरह भीगे रहना था। एक तरफ जहां हर कोई उनकी तबीयत को लेकर परेशान था, वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा और टाइगर ने 10-12 घंटे भीगे रहने के बावजूद शूट पूरा किया और कोई शिकायत नहीं की।'

फिल्म के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'वो एक अहम सीक्वेंस था। एक तरफ जहां मेकर्स टाइगर और श्रद्धा को लेकर परेशान थे, वहीं दूसरी तरफ दोनों एक्टर्स ने इस लंबे शूट को एंजॉय किया।'

फिल्म का निर्देशन साबिर खान कर रहे हैं जबकि साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं।

शाहरुख ने पाक एक्ट्रेस माहिरा को दिया ये प्यारा सा जवाब

Monday, 5 October 2015

सबके सामने सलमान ने मारा ताना, आमिर के छलके आंसू

सबके सामने सलमान ने मारा ताना, आमिर के छलके आंसू
टाइम्स न्यूज नेटवर्क| Oct 5, 2015, 11.31 AM IST
Share

Share

Salman-Aamir’s big fight
शेयर करें
हाल ही में वह खबर चर्चा में थी, जब आमिर सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की तारीफ करते हुए रो पड़े थे। लगता है चीजें बहुत जल्द बदल गई हैं। एक मुख्य अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर की मानें तो सलमान खान और आमिर खान के दोस्ती में तब से दरार पैदा होनी शुरू हो गई है, जब उन दोनों को यह पता चला कि उनकी अगली फिल्में 'सुल्तान' और 'दंगल' की कहानी लगभगल मिलती-जुलती हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के बीच यह उठा-पटक की खबर तब सामने आई, जब पिछले महीने आमिर ने दंगल का प्रमोशन शुरू किया और तभी सलमान भी 'सुल्तान' को लेकर खबरों में छाने लगे। पिछले दिनों आमिर ने अपने बांद्रा स्थित घर पर पार्टी रखी, जहां सलमान और इंडस्ट्री के कई लोग भी आमंत्रित थे। खबर है कि आमिर ने सलमान के 'बजरंगी भाईजान' की खूब तारीफ की और सलमान की उस गंभीरता को भी खूब सराहा जो उनके किरदार में नज़र आया था, लेकिन बाद में वह उनके करियर में किरदारों के चॉइस पर कॉमेंट करने लगे।

वहां मौजूद एक सूत्र ने बताया, 'आमिर ने सलमान से कहा कि यदि उन्होंने करियर के शुरुआती समय में इस तरह की गंभीरता दिखाई होती तो उनके पास आज याद करने के लिए कई बेहतरीन फिल्में होतीं, ...और सलमान ने उनके इस कॉमेंट को हल्के में नहीं लिया।'

सूत्र के मुताबिक, आमिर यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि यह सब सलमान के लिए बहुत आसान है, क्योंकि उन्हें स्टोरी और स्क्रीनप्ले की चिंता नहीं होती। लोग उनकी फिल्मों के दीवाने हैं और सलमान दूसरे ऐक्टर की जितनी मेहनत भी नहीं करते।

अब खबर है कि 'प्रेम रतन धन पायो' के स्टार ने आमिर को इन कॉमेंट्स को हल्के में नहीं लिया और अपने तीखे अंदाज में जवाब दे डाला कि हां, वह आमिर की तरह हार्ड वर्किंग नहीं हैं, लेकिन कम से कम वह फिल्म के डायरेक्टर्स और राइटर्स को क्रेडिट देना जानते हैं।

पार्टी में मौजूद सूत्र ने बताया कि वहां से निकलते हुए सलमान ने आमिर को ढोंगी कहा और इन सबके कारण माहौल अचानक काफी खराब हो गया। वहां मौजूद बाकी लोगों के साथ आमिर भी हैरान थे, जिनकी आंखें भरी हुईं नज़र आ रहीं थीं।
डाउनलोड करें Hindi News ऐप और रहें हर खबर से अपडेट।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।